Thursday, January 23, 2020

Khalil Gibran - की प्रसिद्ध कहानियाँ

 हम आपके लिए एक मशहूर कवि व लेखक खलील जिब्रान की प्रसिद्ध कहानियों में से आज आपके लिए 4 कहानियाँ लाये है । खलील जिब्रान जी का जनम 6 जनवरी 1883 में लेबनान के बथरी नगर में एक आमिर घर में हुआ था व उनकी म्रत्यु 10 जनवरी 1931 में हुई थी । खलील जिब्रान की लिखी हुई कहानियाँ और काव्य में जिंदगी का संघर्ष नजर आता है । खलील जिब्रान की लेखनी में प्राकृतिक व सामाजिक माहौल का एक हिस्सा नजर आता है । खलील जिब्रान जी अरबी और अंग्रेजी भासा का ज्ञान रखते थे । बहुत से लोग उन्हें प्रेम का सन्देश देना वाला इंसान कहते हैं । आएं आज उनकी ही मशहूर कहानियों में से 4 कहानियाँ आप सबसे साँझा करते हैं और आशा रखते हैं के आज का हमारा ये ब्लॉग आपको बहुत पसंद आएगा।

Khalil Gibran ki famous khaniya

Khalil Gibran - की प्रसिद्ध कहानियाँ जो आपकी जिंदिगी में काम आएँगी और इन कहानियों से आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा 



Khalil Gibran first story

1. घुमक्कड़  कहानी

                                                                      घुमक्कड़


वह व्यक्ति मुझे चौराहे पर मिला। उसके पास बस एक लबादा और एक डंडा था। उसके चेहरे पर दर्द का नकाब पड़ा था। हमने एक-दूसरे का अभिवादन किया। मैंने उससे कहा, “मेरे घर आओ और मेरे मेहमान बनो।” वह मेरे घर आ गया। मेरी पत्नी और मेरे बच्चे हमें दहलीज पर मिले। वह उन पर मुसकराया और उन्हें उसका आना अच्छा लगा। फिर हम सब खाने पर बैठ गए। हमें उस व्यक्ति की संगत में खुशी महसूस हुई, क्योंकि उसमें एक खामोशी और रहस्यमयता थी। भोजन के बाद हम आग के पास जमा हुए। मैंने उससे उसकी घुमक्कड़ी के बारे में पूछा। उसने हमें उस रात और अगले दिन भी कई किस्से सुनाए। लेकिन अब जो मैं बताने जा रहा हूँ, वह उसके दिनों की कटुता से उपजा है। हालाँकि वह खुद सहृदय था और ये किस्से उसके रास्ते की धूल और धैर्य के हैं। तीन दिन बाद जब उसने हमसे विदा ली तो हमें ऐसा हीं लगा कि कोई मेहमान विदा हुआ है, बल्कि हमें तो यह लगा कि हममें से कोई अब भी बाहर बाग में है और अभी अंदर नहीं आया है ।


vastra story 2nd Khalil Gibran

2. वस्त्र  कहानी


                                                                                   वस्त्र



एक दिन की बात है, खूबसूरती और बदसूरती एक समुद्र के तट पर मिलीं। उन्होंने एक-दूसरे से कहा, “आओ, समुद्र में नहाते हैं।” फिर उन्होंने अपने-अपने कपड़े उतारे और पानी में तैरने लगीं। कुछ देर बाद बदसूरती वापस तट पर आई। उसने खूबसूरती के वस्त्र पहने और चलती बनी। खूबसूरती भी समुद्र से बाहर आई, पर उसे अपने वस्त्र नहीं मिले। उसे अपनी नग्नता पर लज्जा आई और उसने बदसूरती के कपड़े पहन लिये और अपने रास्ते चली गई। आज तक आदमी और औरतें दोनों को पहचानने में भूल कर जाते हैं। फिर भी कुछ लोग हैं, जिन्होंने खूबसूरती के चेहरे को देखा है और वे उसे उसके वस्त्रों के बावजूद पहचान जाते हैं। कुछ लोग हैं, जो बदसूरती के चेहरे को पहचानते हैं और उसके वस्त्र उनकी आँखों को धोखा नहीं दे सकते।




                                      हमारे इस ब्लॉग को आगे पढ़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें।

No comments:

Post a Comment

जो आप करते हो बच्चे वही सिखएंगे - Short Story in Hindi

संभल जाओ वक़्त रहते नहीं आपके बच्चे भी वही करेंगे जो आप कर रहे हो   गांव जो आप करते हो बच्चे वही सिखएंगे - Short Story in Hindi -...